फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: कार चलाते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार

Fri, 19 Jul 2024 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कार चलाते समय ये बातें न भूलें। - फोटो : Amar Ujala
Car Driving Tips: लोग अपना समय बचाने के लिए और अपनी सुविधा के लिए चार पहिया वाहन जैसे- कार खरीदते हैं। दफ्तर जाने से लेकर कई अन्य जगहों पर भी लोग अपनी कार से जाते हैं। अगर आप भी कार चलाना चाहते हैं तो आपके पास सड़क एवं यातायात नियमों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। वरना आपका चालान कट सकता है। यही नहीं, कार चलाते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है क्योंकि सड़क पर की गई एक छोटी सी गलती से आपकी जान पर बन सकती है। इसलिए जब भी कार चलाएं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको ड्राइविंग करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कार चलाते समय ये बातें न भूलें। - फोटो : istock
कार चलाते समय इन गलतियों को न करें:-

नंबर 1
  • आमतौर पर देखने में आता है कि जब भी लोग गाड़ी चलाते हैं तो इंडिकेटर नहीं देते हैं। ऐसा करने से आप हादसे का शिकार हो सकते हैं क्योंकि आप बिना इंडिकेटर के गाड़ी मोड रहे हैं तो पीछे से आ रही गाड़ी को ये नहीं पता होता है, जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है। इसलिए हमेशा इंडिकेटर देकर ही गाड़ी मोड़नी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
कार चलाते समय ये बातें न भूलें। - फोटो : istock
नंबर 2
  • सबसे ज्यादा दिक्कत तब हो सकती है जब आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते हैं। इससे आपका चालान तो कट ही सकता है। साथ ही मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने से आप दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए गाड़ी चलाते समय कभी मोबाइल पर बात न करें और अगर ज्यादा जरूरी कॉल है तो गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर ही बात करें।

4 of 5
कार चलाते समय ये बातें न भूलें। - फोटो : istock
नंबर 3
  • कई लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने की इतनी जल्दी होती है कि वे लोग अपने सामने चल रही गाड़ी के बेहद करीब चलते हैं। पर आप ऐसी गलती न करें वरना दुर्घटना हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है कि जब आगे वाली गाड़ी ब्रेक लगाती है तो पीछे वाली गाड़ी बेहद पास होने की वजह से टकरा सकती है। इसलिए उचित दूरी बनाकर ही चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार चलाते समय ये बातें न भूलें। - फोटो : istock
नंबर 4
  • लोग गाड़ी तो चलाते हैं, लेकिन अपनी लेन में नहीं। जब भी गाड़ी चलाएं तो लेन का ध्यान जरूर रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दूसरे वाहन चालकों को दिक्कत हो सकती है और इससे कोई दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए जब भी हाइवे या किसी सड़क पर चलें तो अपनी लेन में गाड़ी चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें