फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन मेंं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Fri, 19 Jul 2024 03:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sawan - फोटो : freepik
Sawan 2024: 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भक्तों पर विशेष कृपा होती है। मान्यता है कि इस महीने भगवान भोलेनाथ की कृपा से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिव को यह महीना अत्यंत प्रिय है। ऐसे में अगर आप श्रावण मास में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के उज्जैन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Sawan 2024 - फोटो : freepik
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम UJJAIN-OMKARESHWAR JYOTIRLINGA है। इसका पैकेज कोड WBH32 है। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन

3 of 5
Sawan 2024 - फोटो : freepik
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 2 रातों और 3 दिनों का है। इसमें आपको कैब के माध्यम से इंदौर, उज्जैन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज की शुरुआत 24 जुलाई, 2024 को इंदौर/उज्जैन से हो रही है। 

Monsoon Tips: बरसात के सीजन में ऐसे रखें खुद को करंट से सुरक्षित, जरूर जान लें ये बातें

4 of 5
Sawan 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के उज्जैन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा। 

सरकार की शानदार योजना, 12वीं पास छात्रों को हर महीने मिलेंगे 6 हजार रुपये तो ग्रेजुएट को सरकार देगी 10 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sawan 2024 - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किराये के रूप में 19,900 रुपये देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,999 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 7,200 रुपये किराये के रूप में देने हैं। 

Investment Plan: इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद हर महीने होगी आपकी शानदार कमाई, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें