1 जनवरी 2022 से कार्ड टोकेनाइजेशन सिस्टम लागू होने वाला था, लेकिन अब आरबीआई ने इस सिस्टम के लागू किए जाने की डेडलाइन बढ़ा कर 30 जून, 2022 कर दी है। इस बारे में आरबीआई ने अपने सर्कुलर में सभी पेमेंट सिस्टम ऑपरेटरों को निर्देश भी दे दिया है। आरबीआई ने कहा है कि सीओएफ डाटा के स्टोरेज की टाइमलाइन 6 महीने यानी 30 जून, 2022 तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में अगर आप भी पेमेंट करने वाले ऐप या गूगल पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल सेव रखते हैं, तो उसे हटाना अनिवार्य है, क्योंकि नए निर्देश के अनुसार कोई भी मर्चेंट या पेमेंट ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से जुड़ी डिटेल स्टोर नहीं कर सकते। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके लिए 30 जून, 2022 की डेडलाइन तय की है। ये आपके लिए भी जरुरी है 30 जून से पहले गूगल आदि जगहों से अपने कार्ड की डिटेल हटा दें। आइए जानते हैं सरल तरीका...