भारत में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है, खासतौर से गांवों में। इंटरनेट के आभाव में ऐसे क्षेत्रों के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए गांवों और कस्बों में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिन यानी सोमवार को ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट्स को लेकर एक रूपरेखा जारी की है। ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट्स का मतलब ऐसे लेनदेन से है, जिसमें इंटरनेट या दूरसंचार कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती। इसके जरिए आप किसी भी कार्ड, वॉलेट और मोबाइल उपकरणों से ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं। हालांकि आरबीआई ने कहा है कि इस तरह के भुगतान केवल फेस टू फेस ही किए जा सकते हैं। इसके अलावा आरबीआई ने कुछ और नियम और शर्तें रखी हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरुरी है, तो आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में...