फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Washing Tips: कार धोते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 25 Dec 2025 03:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार धोते समय आपको कुछ जरूरी सावधानियों को बरतना चाहिए। ऐसा न करने से कार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं, जिसको ठीक कराने में आपके काफी पैसे खर्च होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Car Washing Tips - फोटो : AdobeStock
कार की एक निश्चित समय अंतराल पर सफाई करनी काफी जरूरी है। हालांकि, कार धोते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। अधिकतर लोग प्रेशर वॉशर या पाइप से पूरी कार पर पानी डाल देते हैं, बिना यह जाने कि कार के कुछ हिस्से पानी के संपर्क में आते ही खराब हो सकते हैं। खासतौर पर इंजन के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, सेंसर और एयर इनटेक सिस्टम पानी के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं।

अगर इनमें पानी चला जाए तो सिस्टम में कई तरह की खराबी आ सकती है। एक्सपर्ट्स इस बारे में सलाह देते हैं कि कार धोते समय सही जानकारी और सावधानी बेहद जरूरी है। इस कारण कार की सफाई करते समय यह समझना जरूरी है कि किन हिस्सों में पानी नहीं जाना चाहिए और उन्हें कैसे सुरक्षित रखा जाए?
विज्ञापन

2 of 5
Car Washing Tips - फोटो : AdobeStock
इंजन कंपार्टमेंट कार का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है। यहां मौजूद वायरिंग, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट पर पानी गिरने से शॉर्ट सर्किट होन का खतरा काफी बढ़ सकता है। इससे कार स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है या इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल हो सकता है।

8th Pay Commission: 1 जनवरी से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग, जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी

विज्ञापन

3 of 5
Car Washing Tips - फोटो : AdobeStock
इंजन के पास कभी भी सीधे पानी का प्रेशर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर सफाई करना जरूरी है, तो हल्के गीले या सूखे कपड़े से सफाई करें। कार का एयर इनटेक सिस्टम भी पानी से बेहद प्रभावित होता है। अगर धोते समय पानी एयर इनटेक में चला जाता है, तो इससे इंजन हाइड्रोलॉक की स्थिति में आ सकता है। 

Business Ideas: इस बिजनेस से देश में कई लोग कर रहे बंपर कमाई, कम लागत में आप भी कर सकते हैं शुरू

4 of 5
Car Washing Tips - फोटो : AdobeStock
इस स्थिति में इंजन में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आज के समय आने वाली आधुनिक कारों में कई तरह के सेंसर लगे होते हैं। अगर कार को धोते समय सेंसर से जुड़े संवेदनशील हिस्सों में पानी चला जाए तो इनमें दिक्कतें आ सकती हैं। 

WhatsApp: व्हाट्सएप यूजर्स इस भूतिया स्कैम से हो जाएं सावधान, बिना ओटीपी के हैक हो सकता है आपका अकाउंट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Washing Tips - फोटो : Freepik
कार धोते समय समझदारी और सही तरीके अपनाएं। संवेदनशील हिस्सों पर सीधे पानी डालने से बचें और जरूरत पड़ने पर माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग कार की सफाई करने के लिए करें। इससे कार सुरक्षित रहेगी और उसमें सफाई के बाद कोई दिक्कत भी नहीं आएंगी।

Winter Bike Tips: ठंड में बाइक चलाना है खतरनाक! जरूर जान लें ये बातें नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें