फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: अगर आपकी टो की हुई गाड़ी हो जाती है डैमेज तो कौन करेगा भरपाई? यहां जानें आपके पास क्या है विकल्प

Wed, 03 Apr 2024 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टो की हुई कार को नुकसान पहुंचाने पर भरपाई किसे करनी पड़ती है? - फोटो : Amar Ujala
Car Towing Rules: जब भी हम गाड़ी चलाते हैं, तो हमें सड़क एवं यातायात के नियमों का पालन करना होता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस हमारी गाड़ी का चालान काटकर जुर्माना लगा सकती है। इसलिए सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं, आपने एक चीज देखी होगी या हो सकता है कि कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ हो कि आपकी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस वाले टो करके यानी उठाकर ले गए हों? दरअसल, जो गाड़ियां नो पार्किंग में पार्क की होती हैं, ये लोग उन्हें उठाकर ले जाते हैं और अपनी कस्टडी में लेकर उसके बाद जुर्माना लेकर ही छोड़ते हैं। पर जरा सोचिए कि अगर आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंच जाए, तो फिर इसकी भरपाई कौन करेगा? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि अगर टो की गई गाड़ी को नुकसान पहुंचता है, तो कौन पैसे देगा। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
टो की हुई कार को नुकसान पहुंचाने पर भरपाई किसे करनी पड़ती है? - फोटो : Istock
क्या ट्रैफिक पुलिस करेगी भरपाई?
  • अगर आपकी गाड़ी को ट्रैफिस पुलिस उठाकर ले गई है और आपकी इस गाड़ी को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसमें लापरवाही झलकती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को गाड़ी को पहुंचे नुकसान का खर्चा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
टो की हुई कार को नुकसान पहुंचाने पर भरपाई किसे करनी पड़ती है? - फोटो : istock
  • वर्ष 2003 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक फैसला सुनाया था। अपने इस फैसले में कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि कार मालिक की कार को टो करते समय अगर नुकसान पहुंचता है, तो टोइंग ऑपरेटर से मुआवजे का दावा किया जा सकता है।

4 of 5
टो की हुई कार को नुकसान पहुंचाने पर भरपाई किसे करनी पड़ती है? - फोटो : istock
आपके पास क्या विकल्प है?
  • आमतौर पर देखने में आता है कि भारत में अगर किसी गाड़ी को नो पार्किंग गाड़ी से टो करके ले जाया जाता है और उसको अगर कोई नुकसान पहुंचता है, तो ऐसे में गाड़ी का खर्चा गाड़ी के मालिक को ही उठाना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टो ऑपरेटर या ट्रैफिक पुलिस भरपाई करने से मना कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टो की हुई कार को नुकसान पहुंचाने पर भरपाई किसे करनी पड़ती है? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आपकी टो की हुई गाड़ी को कभी नुकसान पहुंचता है, तो आपके पास विकल्प होता है कि आप कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें