फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या किसान और उसका बेटा दोनों लोग ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए डिटेल्स

Tue, 05 Nov 2024 12:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
देश में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है।

6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 18 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। हाल ही में 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
अक्सर किसानों का सवाल रहता है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पिता और पुत्र दोनों लोग एक साथ ले सकते हैं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत एक परिवार में केवल एक सदस्य ही स्कीम का लाभ ले सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार के उसी सदस्य को मिलता है जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है। 

LPG Cylinder: गैस सिलेंडर का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
इस कारण एक परिवार में किसान और उसका बेटा दोनों लोग एक साथ स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। देश में कई किसानों को 18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

ABY: पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दे रही है सरकार, ऐसे करें स्कीम में आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें