भारत देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो रोजाना मजदूरी करते हैं और तब जाकर उन्हें पैसे मिलते हैं। दरअसल, इन लोगों को हम दिहाड़ी मजदूर के नाम से जानते हैं। लेकिन रोजाना इन्हें काम मिल जाए, इस बात की कोई गारंटी नहीं। ऐसे में इन्हें काम की तलाश में काफी मेहनत करनी पड़ती है। असंगठित क्षेत्र में काम करने पर पैसे बेहद कम मिलते हैं, जिनसे जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार समय-समय पर इन लोगों की मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। जैसे इन दिनों एक योजना काफी चर्चा में है और वो है ई-श्रम कार्ड योजना। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं, और फिर उन्हें आर्थिक लाभ समेत कई अन्य मदद दी जा रही है। वहीं, सरकार पहली किस्त लोगों को दे चुकी है और अब लोगों को इंतजार है कि एक हजार रुपये की दूसरी किस्त कब तक आएगी। तो चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...