फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: सिर्फ 70 हजार रुपये लगाकर शुरू करें ये बिजनेस, होगी जबरदस्त कमाई

Fri, 14 Jul 2023 05:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
Business Ideas: एक सफल बिजनेस आपको कम समय में अमीर बना सकता है। हालांकि, बिजनेस को शुरू करना जितना मुश्किल काम लगता है उतना है नहीं। अगर आप थोड़ी समझदारी और कैलकुलेटेड रिस्क लेकर किसी बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आप उस बिजनेस के जरिए कम समय में जबरदस्त मुनाफा भी कमा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बिजनेस टी-शर्ट प्रिंटिंग का है। टी-शर्ट प्रिंटिंग के इस बिजनेस में कमाई की काफी अच्छी संभावना छिपी हुई है। देश में कई लोग टी-शर्ट प्रिंटिंग के इस बिजनेस से बंपर कमाई कर रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बड़ी मात्रा में पैसों को निवेश नहीं करना होगा। आप मात्र 70 हजार रुपये के जरिए इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास प्रिंटर, हीट प्रेस, कंप्यूटर, कागज, रॉ मैटेरियल के तौर पर टीशर्ट आदि चीजों का होना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
वहीं अगर आप टी-शर्ट प्रिंटिंग के कारोबार को थोड़ा बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 5 से लेकर 6 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 

4 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
इस बिजनेस में आप मैनुअली मशीन की मदद से आसानी से टीशर्ट को तैयार कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के बाद उसकी अच्छे से मार्केटिंग करें। ऐसे में ज्यादा लोगों को आपके बिजनेस के बारे में पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
इस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग आपके टीशर्ट को खरीदना पसंद करेंगे। एक सामान्य टी-शर्ट बाजार में आसानी से 120 रुपये में मिल जाती है। उस टी-शर्ट पर प्रिंटिंग करने के लिए आपको 20 से 30 रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे में आपका कुल खर्चा 150 रुपये का होगा। वहीं टी-शर्ट को तैयार करके आप आसानी से उसे बाजार में 250 रुपये की कीमत के आसपास बेच सकेंगे। आप जितना ज्यादा टी-शर्ट प्रिंट करके बेचेंगे प्रॉफिट भी उतना ही शानदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें