फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या बजट में किसानों को मिल सकता है बढ़ी हुई किस्त का तोहफा? यहां जानें किसान

Mon, 08 Jul 2024 10:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या बढ़ सकती है किसानों को मिलने वाली किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kist Increase: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लगातार चल रही हैं जिनमें से कुछ को राज्य सरकारें तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। अलग-अलग वर्गों के लिए चलने वाली इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को देख लीजिए। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इन सबके बीच चर्चा इस बात की भी है कि किसानों को मिलने वाली इस किस्त के पैसों में बढ़ोतरी की जा सकती है। क्या ऐसा सच में हो सकता है और अगर होता है तो कितने पैसे बढ़ सकते हैं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
क्या बढ़ सकती है किसानों को मिलने वाली किस्त? - फोटो : Istock
अभी कितने पैसे मिलते हैं किसानों को?
  • बात अगर पीएम किसान योजना से जुड़ने वाले पात्र किसानों को मिलने वाली किस्त की करें, तो योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की कुल तीन किस्त दी जाती हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। अब तक किसानों को 17 किस्त के पैसे मिल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या बढ़ सकती है किसानों को मिलने वाली किस्त? - फोटो : ANI
क्या बढ़ सकते हैं किस्त के पैसे?
  • जैसा कि पूर्ण बजट कब पेश होगा इसकी तारीख सामने आ गई है। 23 जुलाई 2024 के दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पूर्ण बजट पेश करेंगी। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण एलान कर सकती हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने इस बजट में वित्त मंत्री पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का एलान भी कर सकती हैं।

4 of 5
क्या बढ़ सकती है किसानों को मिलने वाली किस्त? - फोटो : istock
  • माना जा रहा है कि अब तक किसानों को जो सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं उसे बढ़ाकर 8 हजार रुपये सालाना किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कृषि क्षेत्र के एक्सपर्ट ने वित्त मंत्री को ये सलाह दी है। हालांकि, किस्त बढेगी या नहीं इसके लिए हमें बजट आने का इंतजार करना होगा क्योंकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या बढ़ सकती है किसानों को मिलने वाली किस्त? - फोटो : istock
इन बातों को भी जान लें किसान
  • अगर आप पीएम किसान योजना से नहीं जुड़े हैं तो पात्र लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करके भी आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करके योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें