'पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया' ये स्लोगन तो हर भारतीय को याद ही होगा। इसके तहत बच्चों की पढ़ाई पर खासा जोर दिया गया। लेकिन पिछले कुछ समय से जब से कोरोना वायरस महामारी ने देश में दस्तक दी है, तब से बच्चों की पढ़ाई पर इसका खासा बुरा असर पड़ा है। लंबे समय से बच्चे ठीक ढंग से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि महामारी के कारण स्कूलों को बंद रखा गया है। वहीं, बच्चों की शिक्षा न रुके इसके लिए ऑनलाइन क्लास बच्चों को दी जा रही है। लेकिन इन सबके बीच बच्चों की शिक्षा की चिंता जितनी उनके माता-पिता और बच्चों को है, उतनी ही सरकार को भी नजर आ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2022-23 में ई-विद्या योजना की घोषणा की है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये योजना क्या है और बच्चों को इसके क्या फायदे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...