हमारे देश में लोग अपनी कमाई में से पैसे को बचाकर अपने भविष्य के लिए सुरक्षित भी रखते हैं। कई लोग अपने पैसे को बैंक में जमा करते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। साथ ही एफडी या आरडी द्वारा पैसे को भविष्य के लिए भी बचाते हैं। वहीं, बैंक के अलावा हमारे देश में लोग पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में भी अपना बचत खाता खुलवाते हैं और इसमें अपनी जमा पूंजी को रखते हैं। वही, डाकघरों में कई अन्य तरह के निवेश प्लान भी लाए जाते हैं, जिनमें निवेश करके लोग अधिक लाभ कमा पाते हैं। वहीं, डाकघर में अगर आपका खाता है, तो आपके लिए इस बजट 2022-23 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ बड़े एलान किए हैं। इनका सीधा लाभ डाकघर के खाताधारकों को मिलेगा। इसमें सरकार की तरफ से कई बड़े एलान किए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...