फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बाइक धोते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Thu, 12 Oct 2023 10:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Wash Bike At Home - फोटो : Istock
How To Wash Bike At Home: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास बाइक है। अगर आप सड़क नियमों का पालन करते हुए सूझबूझ के साथ इसको चलाते हैं, तो यह काफी सुविधाजनक साधन है। भीड़भाड़ वाले इलाके और लंबे ट्रैफिक जाम से आप इसके सहारे आसानी से निकल जाते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादातर लोग बाइक का इस्तेमाल सफर करने के लिए करते हैं। बाइक चलाने का तो हम में से अधिकतर लोग शौक रखते हैं, साथ ही हम में से कई लोग अपनी बाइक को साफ सुथरा रखना भी पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग समय-समय पर बाइक की धुलाई करते हैं। अगर आप भी अपनी बाइक की धुलाई करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपकी बाइक में कई दिक्कतें आ सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
How To Wash Bike At Home - फोटो : Istock
आपको कभी भी अपनी बाइक को हार्ड कपड़े से नहीं धोना चाहिए। अगर आप हार्ड कपड़े से अपनी बाइक की धुलाई करते हैं। ऐसे में बाइक के ऊपर स्क्रैच का निशान आ सकता है। इस कारण आपको मुलायम कपड़े का ही इस्तेमाल बाइक को धोने के लिए करना चाहिए। ऐसा करने से बाइक पर स्क्रैच आने का खतरा नहीं रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Wash Bike At Home - फोटो : Istock
अक्सर लोग अपनी बाइक को साफ करने के लिए डिटर्जेंट को उपयोग में लेकर आते हैं, जो कि गलत है। ऐसा करने से बाइक का पेंट फीका पड़ सकता है। ऐसे में आपको बाइक धोने के लिए शैंपू का ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

Plastic Rice: बाजार में बिक रहा प्लास्टिक से बना चावल, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

4 of 5
How To Wash Bike At Home - फोटो : Istock
कई बार बाइक को धोते समय साइलेंसर में पानी चला जाता है। ऐसे में बाइक स्टार्ट करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। इस कारण आपको बाइक को धोते समय साइलेंसर में पानी जाने से रोकना चाहिए। अगर गलती से साइलेंसर में पानी चला जाता है। ऐसे में आपको बाइक को थोड़ी देर बाद स्टार्ट करना चाहिए जब साइलेंसर में पानी सूख जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Wash Bike At Home - फोटो : Istock
अक्सर बाइक को धोते समय की-लॉक में पानी चला जाता है। ऐसे में आपको बाइक को स्टार्ट करने में और उसको चलाते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको की-लॉक में पानी जाने से बचाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें