फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बाइक रोकने के लिए क्लच पहले दबाएं या ब्रेक? कहीं आप भी तो इन गलत तरीकों से नहीं चलाते हैं बाइक

Fri, 22 Sep 2023 02:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bike Riding Tips - फोटो : Istock
Bike Riding Tips: आज के समय हम में से अधिकतर लोग कहीं पर आवाजाही के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। अगर सुरक्षित और सड़क नियमों का ध्यान रखकर बाइक राइडिंग की जाए, तो यह काफी सुविधाजनक साधन है। लंबा ट्रैफिक जाम हो या भीड़भाड़ वाला इलाका इसके माध्यम से आप आसानी से समय की बचत करते हुए आगे निकल जाते हैं। यही वजह है जिसके चलते कहीं पर आने जाने के लिए लोगों की पहली पसंद बाइक होती है। हालांकि, बाइक चलाते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें सबसे जरूरी है बाइक को सही ढंग से चलाना। अगर आप अपनी मोटर साइकिल को चलाते समय ठीक ढंग से क्लच, गियर और ब्रेक का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में आपकी बाइक जल्द खराब हो सकती है या उसमें कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। बाइक चलाते समय अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि ब्रेक को पहले दबाया जाता है या क्लच को? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Bike Riding Tips - फोटो : Istock
अगर आप ट्रैफिक में फंसे हुए हैं या सामने से आते हुए किसी चीज को देखकर अचानक आपको ब्रेक लगाने की जरूरत पड़े। इस स्थिति में आपको बाइक तुरंत रोकनी होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bike Riding Tips - फोटो : Istock
इस कारण सबसे पहले आपको क्लच दबाना चाहिए और उसके साथ ही ब्रेक भी। ऐसा करने पर आपकी बाइक तुरंत रुक जाएगी और बंद भी नहीं होगी। ऐसी स्थिति में बाइक रोकने का यह सबसे कारगर तरीका है।  

India Canada Tensions: भारत-कनाडा रिश्तों में बढ़ा तनाव, क्या भारतीय अभी भी कर सकते हैं कनाडा की यात्रा?

4 of 5
Bike Riding Tips - फोटो : Istock
वहीं अगर आप अपनी बाइक की स्पीड को कम करने के लिए ब्रेक लगाना चाहते हैं। आप बाइक को पूरी तरह नहीं रोकना चाहते हैं। ऐसे में आपको सिर्फ ब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आपको क्लच दबाकर गियर को डाउन शिफ्ट करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Riding Tips - फोटो : Istock
वहीं अगर आप ट्रैफिक वाली जगह है या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर जहां आपको कम और ज्यादा स्पीड पर गाड़ी चलानी पड़ रही है। ऐसे में अगर बाइक को अचानक रोकना पड़े। इस स्थिति में आप क्लच और ब्रेक दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें