फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई बाइक, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Tue, 12 Apr 2022 05:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bike Buying Tips - फोटो : Istock
भारत में एक बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की है। बीते सालों में भारत के भीतर टू व्हीलर्स की बिक्री काफी बढ़ी है। देश में कई लोग आवाजाही के लिए टू व्हीलर्स गाड़ियों की खरीदारी करते हैं। हालांकि, कुछ सालों पहले दोपहिया वाहन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली थी। उसके बावजूद देश में कई लोग टू व्हीलर्स गाड़ियों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कंपनियां समय समय पर बाइक के नए मॉडल्स और वेरिएंट लेकर आती रहती हैं। आज मार्केट में हर वर्ग को देखते हुए बाइक मौजूद हैं। इसी कड़ी में अगर आप भी एक नई बाइक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप बाजार से एक बढ़िया और आकर्षक डील में बाइक को खरीद सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका विशेष ध्यान बाइक को खरीदते समय रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Bike Buying Tips - फोटो : Istock
बाइक खरीदने से पहले आपको उसकी टेस्ट राइड जरूर लेनी चाहिए। टेस्ट राइड लेने के बाद आपको इस बारे में पता चल जाता है कि बाइक चलाने में कंफर्टेबल है या नहीं। ऐसे में बाइक खरीदते समय उसकी टेस्ट राइड जरूर लें।
विज्ञापन

3 of 6
Bike Buying Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको बाइक खरीदते वक्त उसकी माइलेज को जरूर चेक करना चाहिए। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में जब पेट्रोल के दामों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। इस स्थिति में आपको उसी बाइक को खरीदना चाहिए, जिसकी माइलेज बेहतर है।

4 of 6
Bike Buying Tips - फोटो : Istock
बाइक लेते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जो बाइक खरीदने जा रहे हैं। उसमें सेफ्टी फीचर्स क्या क्या मिल रहे हैं। आजकल कई बाइकों में स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स आ रहे हैं। ऐसे में बाइक को खरीदते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Bike Buying Tips - फोटो : Istock
बाइक लेते समय उसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी को चेक करना चाहिए। बाइक खरीदते समय इस बात का जरूर पता करें कि एक बार टैंक फुल करवाने पर आपकी बाइक कितने किलोमीटर तक चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bike Buying Tips - फोटो : Istock
बाइक लेते समय आपको उसकी बिल्ड क्वालिटी के बारे में जरूर पता करना चाहिए। अगर आपकी बाइक की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है, तो इस स्थिति में आप उसका ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे। आजकल कई बाइकों में एबीएस का सेफ्टी फीचर आ रहा है। कोशिश करें कि आप जो बाइक खरीद रहे हैं, उसमें एबीएस सेफ्टी फीचर जरूर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें