फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: किसी की मृत्यु के बाद क्या करना चाहिए आधार और पैन कार्ड का? नियम जानना आपके लिए है जरूरी

Tue, 12 Apr 2022 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृत्यु के बाद आधार और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए - फोटो : istock
आधार और पैन कार्ड दोनों आज के दौर में काफी ज्यादा जरुरी और अहम दस्तावेजों में से एक हैं। इनका इस्तेमाल स्कूल में दाखिले के लिए, दफ्तर में, अस्पताल और बैंक से जुड़े कामों के लिए आदि में सबसे ज्यादा होता है। आप अपने पैन कार्ड का इस्तेमाल हर तरह के वित्तीय लेन-देन में कर सकते हैं। साथ ही आधार कार्ड का इस्तेमाल कई सारे सरकारी कामों के लिए भी होता है। इसलिए लोग इसको बहुत ही संभालकर रखते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का क्या होगा? उसके बाद उसका क्या किया जाता है? अगर आप के पास भी किसी ऐसे व्यक्ति का आधार और पैन कार्ड मौजूद है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है, तो आपके लिए इससे जुड़े नियम को जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
मृत्यु के बाद आधार और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए - फोटो : istock
क्या है आधार और पैन कार्ड को लेकर नियम?
  • अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आधार और पैन कार्ड को आपको डीएक्टिवेट या फिर उसको सरेंडर करना होता है। ऐसे में आपको आधार और पैन कार्ड को रिटर्न या फिर डीएक्टिवेट करने का नियम जानना होता है। इसके लिए आपको ये काम करने होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मृत्यु के बाद आधार और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए - फोटो : istock
आधार कार्ड के लिए करें ये काम
  • अगर कोई मर जाता है, तो उसके आधार कार्ड को डीएक्टिवेट नहीं किया जा सकता और न ही उसे रिटर्न करने का कोई प्रावधान भारत सरकार ने बनाया है, लेकिन उसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए आप अपने आधार कार्ड को डेथ सर्टिफिकेट से लिंक कर सकते हैं। ऐसा करने से उस आधार कार्ड का कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगाा।

4 of 5
मृत्यु के बाद आधार और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए - फोटो : amar ujala
पैन कार्ड ऐसे कर सकते हैं वापस
  • अगर आप पैन कार्ड वापस करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए असेसमेंट ऑफिसर को एक लेटर लिखना होगा और उसके बाद आपको उस पैन कार्ड वापस करने की असली वजह बतानी होगी। इसके बाद आपको उस व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, पैन नंबर के साथ-साथ डेथ सर्टिफिकेट लगाकर उसको रिटर्न कर देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत्यु के बाद आधार और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए - फोटो : amar ujala
कब करें पैन कार्ड रिटर्न?
  • अगर कोई व्यक्ति मर जाता है, तो उसका पैन कार्ड तुरंत रिटर्न करने से बचना चाहिए क्योंकि पैन कार्ड का इस्तेमाल कई सारे वित्तीय कार्यों से जुड़ा होता है। ऐसे में आपको उन सभी कार्यों को निपटने के बाद ही पैन कार्ड को रिटर्न करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें