Bank Holidays List In November 2023: अक्तूबर महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगले नवंबर महीने में कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले महीने में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगले महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। नवंबर महीने में पड़ने जा रही बैंकों की छुट्टियों का सीधा असर आपके बैंकिंग से जुड़े कामकाज पर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले महीने में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं, जो कि राज्य स्पेसिफिक हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं नवंबर महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे?