Aadhaar Update: भारत में कई सरकारी और निजी कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल होता है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डेटा होता, जिसमें नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां होती हैं। आधार का आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके बच्चे का भी आधार कार्ड है, तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि इसे समय-समय पर अपडेट कराना होता है।
UIDAI ने बच्चों के लिए नियम बनाया है कि 5 साल और 15 साल की उम्र में आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना अनिवार्य है। अगर बच्चों का आधार अपडेट नहीं होता है, तो भविष्य में एडमिशन, स्कॉलरशिप,और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मुश्किल आ सकती है।