Four Important government cards: भारत सरकार लोगों के लिए कई तरह के कार्ड जारी करती है, जिनका इस्तेमाल विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का फायदा लेने के लिए किया जाता है। कुछ कार्ड तो सभी भारतीयों के लिए जरूरी है, जैसे कि आधार कार्ड। सरकार समय-समय पर नई योजनाएं लाती है और उनके लिए नए कार्ड जारी करती है। इनके माध्यम से सरकार लोगों को विभिन्न तरह की सुविधाएं प्रदान करती है, जैसे कि स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सब्सिडी आदि।
वैसे तो सरकार योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए कई तरह के कार्ड बनवाती है, जिसके लिए सभी लोग नहीं पात्र होते हैं। लेकिन कुछ कार्ड और सेवाएं ऐसी हैं, जिसका लाभ देश के सभी लोग ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही चार सरकारी कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।