Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में आज भी ऐसे लोग हैं, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं, जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने को मजबूर हैं, जिनके पास रहने का अपना पक्का घर नहीं है आदि। ऐसे लोगों के लिए राज्य ही नहीं बल्कि, खुद केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना चला रही है। इस योजना में मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, जिसके लिए आयुष्मान कार्ड बनते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो पहले जान लें कि क्या आप पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे जान सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...