फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर पड़ जाए इलाज की जरूरत, तो आयुष्मान कार्ड से ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

Tue, 20 Feb 2024 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है, ताकि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों को लाभ मिल सके। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो क्या आप जानते हैं आप इस कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो यहां आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : pixabay
आयुष्मान कार्ड से ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि कार्डधारकों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
  • ऐसे में अगर आपको मुफ्त इलाज करवाना है, तो आपको अस्पताल जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अस्पताल जाकर आपको ये पता करना होता है कि ये अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत है या फिर नहीं है
  • ऐस में पंजीकृत अस्पताल में जाएं और यहां बने आयुष्मान हेल्प डेस्क से संपर्क करें

4 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अस्पताल में बनी आयुष्मान हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारी से मिलें
  • उन्हें बताएं कि आप आयुष्मान कार्डधारक हैं और मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं
  • फिर आपके कार्ड को वेरिफाई किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपकी जानकारी सही पाई जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • आप यहां ये भी जान सकते हैं कि कौन सी बीमारी का इलाज आयुष्मान कार्ड में कवर है कौन सी बीमारी का नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें