फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आप भी करवा सकते हैं मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज, जानें कैसे जुड़े योजना से

Thu, 09 Mar 2023 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
Apply For Ayushman Card: हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं, जो गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए इन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के जरिए आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। तो चलिए बिना देर किए ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : Istock
मिलता है 5 लाख रुपये तक का लाभ
  • अगर आप इस आयुष्मान योजना से जुड़ते हैं, तो इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है
  • फिर आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद जब आप जनसेवा केंद्र पहुंच जाते हैं, तो आपको यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर आपको मांगे गए दस्तावेजों को देना है
  • आपके पास दस्तावेजों में राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब केंद्र पर ही आपके दस्तावेजों और पात्रता की जांच होती है
  • इसके बाद जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर 10 से 15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड बनकर मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें