फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की जबरदस्त स्कीम, 253 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 54 लाख

Thu, 09 Mar 2023 11:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Labh Yojana - फोटो : iStock
LIC Jeevan Labh Yojana: देश में एक बड़ी आबादी एलआईसी को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखती है। इसी वजह से किन्हीं और स्कीम में निवेश करने की बजाए लोग एलआईसी में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी सुरक्षित निवेश योजना में अपने पैसों को इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं। इस स्थिति में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन लाभ योजना है। यह एलआईसी की एक नॉन लिंक्ड स्कीम है। इसमें निवेश करने के बाद पॉलिसी धारक को मैच्योरिटी के बाद एकमुश्त राशि मिलती है। इस स्कीम में अगर आप 25 साल का प्लान लेते हैं। ऐसे में आप 253 रुपये की बचत करके कुल 54 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Labh Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करके 54 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको 25 सालों की अवधि के लिए इस स्कीम को खरीदना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Labh Yojana - फोटो : istock
अगर आप हर दिन 253 रुपये की बचत करके हर महीने करीब 7,700 रुपये यानी हर साल 92,400 रुपये का प्रीमियम भरते हैं। ऐसे में आप 25 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 54 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

Govt Scheme: घर में हुई है बिटिया, तो सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, तुरंत उठाएं स्कीम का लाभ

4 of 5
LIC Jeevan Labh Yojana - फोटो : istock
एलआईसी जीवन लाभ योजना में न्यूनतम 18 और अधिकतम 59 साल के लोग निवेश कर सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में योजना का लाभ नॉमिनी को दिया जाता है। नॉमिनी को बोनस के साथ सम एश्योर्ड का फायदा भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Labh Yojana - फोटो : iStock
अगर आप 21 साल के टर्म के लिए इस स्कीम का चयन करते हैं। ऐसे में पॉलिसी खरीदते समय आपकी उम्र 54 साल से कम होनी चाहिए। वहीं 25 साल की टर्म के लिए उम्र सीमा 50 साल होनी चाहिए। इसके अलावा मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र की सीमा 75 साल निश्चित की गई है।

 

Indian Railways: ट्रेन हो गई है लेट, तो रेलवे देगा रिफंड, जानिए क्या है नियम और कैसे मिलेगा रिफंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें