Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें आवास, बीमा, पेंशन, राशन, शिक्षा, रोजगार जैसी कई तरह की अलग योजनाएं शामिल हैं। ऐसे में पात्र लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जो एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसमें पात्र लोगों को मुफ्त में पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आप कैसे लाभ ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...