फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Eligibility: क्या आपको मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ या नहीं? एक क्लिक में यहां जानें

Thu, 19 Oct 2023 07:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: आप आयुष्मान भारत योजना के बारे में तो जानते ही होंगे? दरअसल, इस योजना का नाम बदलकर अब 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से अब कई राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या आपका ये आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Istock
क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? यहां देखें
 
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है जो पात्रता सूची के मुताबिक पात्र है उसका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। पात्र लोग वो हैं...
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
विज्ञापन

  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि
  • आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • योजना के अंतर्गत आपका मकान अगर कच्चा है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
आवेदन का तरीका भी जान लें:-

स्टेप 1
  • अगर आप पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब अपने दस्तावेज उन्हें दें
  • इसके बाद आपकी पात्रता और दस्तावेज चेक होंगे
  • फिर आपके दस्तावेज सही पाए जाते हैं और पात्रता भी सही होगी, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें