फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आवेदन से पहले जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Mon, 05 Dec 2022 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: देश में चल रही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोग ल रहे हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें प्रदेश की जनता के लिए योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर ये कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो कुछ दस्तावेजों को जरूर अपने पास रख लें वरना आपके आवेदन में दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
पहले पात्रता चेक करने का तरीका जान लें:-

स्टेप 1
  • इसके लिए पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है। यहां पर दिए 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब यहां पर नजर आ रहे दो विकल्प में से पहले में अपना राज्य चुनें
  • जबकि दूसरे में अपने राशन कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सर्च करें। फिर आपको पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

आधार कार्ड
  • योजना मेंआवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि इसके न होने पर आपका आवेदन अटक सकता है फिर चाहे आप पात्र ही क्यों न हो। इसलिए इस दस्तावेज को साथ लेकर जरूरी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
बाकी ये 3 चीजें
  • आयुष्मान योजना में आवेदन करते समय आपके पास निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के अलावा एक मोबाइल नंबर होना भी जरूरी है। इनमें से एक चीज भी न छोड़ें, वरना आपको आवेदन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें