फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान कार्ड से साल में एक बार ही करा सकते हैं इलाज? जानें क्या कहता है नियम

Sun, 08 Feb 2026 08:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोगों का सवाल रहता है कि आयुष्मान कार्ड से क्या साल में केवल एक बार ही इलाज करा सकते हैं? इसको लेकर क्या नियम है? आइए जानते हैं -
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी गिनती देश की बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में की जाती है। हालांकि, कई लोगों को इस योजना से जुड़े नियमों को लेकर कंफ्यूजन रहती है। अक्सर कई लोग सवाल करते हैं कि क्या आयुष्मान कार्ड से साल में सिर्फ एक बार ही इलाज कराया जा सकता है? कई लाभार्थी इस भ्रम के कारण योजना का पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के वक्त इलाज कराने के लिए आर्थिक सहारा प्रदान करना है। इस कारण आपको इन नियमों को सही तरीके से समझना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक साल में इलाज कराने की कोई सीमा तय नहीं की गई है। लाभार्थी जरूरत पड़ने पर साल में कितनी भी बार भी आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल अस्पताल में जाकर अपना इलाज करा सकता है। इस बात का ध्यान दें कि योजना में इलाज की संख्या नहीं, बल्कि कुल खर्च की सीमा को निर्धारित किया गया है। 

PM Kisan Yojana: क्या 15 फरवरी से पहले आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
इस योजना के अंतर्गत आपको कुल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ मिलता है। इस कारण जब तक इलाज का कुल खर्च इस सीमा के अंदर है, तब तक आप योजना का लाभ ले सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप कैशलेस इलाज करा सकते हैं। 

टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
इस स्कीम के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के अंतर्गत आप अपनी कई गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। हर बार इलाज कराने पर खर्च आपके सालाना 5 लाख रुपये के कवर से घटता रहता है।

Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
सरकार समय-समय पर आयुष्मान भारत योजना के दायरे और सुविधाओं को बढ़ा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। देश में लाखों लोग भारत सरकार की इस स्कीम के साथ जुड़ रहे हैं और बीमार होने पर अपना मुफ्त इलाज करा रहे हैं। 

RAC टिकट पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं देना होगा पूरा किराया? संसद की समिति ने की बड़ी सिफारिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें