फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें डिटेल्स

Fri, 09 Sep 2022 05:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला
Ayushman Bharat Yojana: देश में अब तक कई लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गई है। आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को चला रही है। ये एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ उठाकर आप केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए की गई है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इस कारण स्कीम में आवेदन करते समय आपको अपने पास ये दस्तावेज रख लेना चाहिए।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको इस वेबसाइट पर https://pmjay.gov.in/ विजिट करके अपनी पात्रता की जांच करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आप अपनी पात्रता की जांच नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। आवेदन करने के करीब 10 से 15 दिनों के अंदर आपको एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इसकी मदद से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें