फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: कैसे चेक करें पात्रता और कैसे कर सकते हैं आवेदन? यहां जानें हर एक चीज आसान शब्दों में

Sat, 25 Feb 2023 11:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: सरकार हर साल कई नई योजनाओं को लॉन्च करती है, तो कई पुरानी योजनाओं में जरूरी बदलाव करके उन्हें बेहतर भी करती है। पेंशन, मुफ्त व सस्ता राशन, आवास योजना जैसी ही एक और योजना है आयुष्मान भारत योजना। हालांकि, अब इसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर जरूरत पड़ने पर 5 लाख रुपये तक का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले पात्रता चेक करनी होगी और फिर आप आवेदन का तरीका यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले पात्रता चेक कर लें जिसके लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां भर दें
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है
  • फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भरें
  • अब अपना प्रांत और जिला चुन लें
  • अपना नाम और पिता के नाम जैसी मांगी गई जानकारियां यहां भर दें
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1
  • पात्रता चेक करने के बाद अगर आप पात्र हैं, तो फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर यहां अपने दस्तावेज जैसे- राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत एक एक्टिव मोबाइल नंबर दें
  • अब आपकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच होगी
  • इसके बाद सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और इसके 10-15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड बनकर मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें