फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: पांच लाख रुपये तक का करवा सकेंगे मुफ्त इलाज, स्कीम में आवेदन से पहले ऐसे करें अपनी पात्रता की जांच

Sun, 09 Oct 2022 04:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला
Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। योजना के अंतर्गत देश के गरीब नागरिकों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। देश में कई लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। देश के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस योजना को शुरू किया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट खुलने के बाद आपको AM I Eligible के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अब आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ सत्यापित करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद नए पेज पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
पहले में आपको अपने राज्य का चयन करना होगा। वहीं दूसरे ऑप्शन में आपको कई तरह की कैटेगरी मिलेंगी। यहां आप राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, एचएचडी नंबर से सर्च कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इस प्रक्रिया के तहत आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। पात्र व्यक्ति नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके स्कीम में अपना आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें