PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास जरूरत हमें वित्त से जुड़े कामकाज को करवाते समय होती है। आज नौकरी, स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग, म्यूचुअल फंड निवेश से लेकर कई दूसरी जगहों पर पैन कार्ड उपयोग में आ रहा है। ऐसे में इस कार्ड का आपके पास होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है। ऐसे में कई कामों को करवाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने पास पैन कार्ड रखते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पैन कार्ड से जुड़ी एक गलती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने पर आपको जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। अगर आप अपने पास एक से ज्यादा पैन नंबर रखते हैं। ऐसे में आपको दस हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -