Ayushman Card Registration Process: सरकार एक तरफ जहां कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करने पर जोर देती हुई नजर आती है, तो वहीं कई तरह की अन्य नई योजनाएं भी लॉन्च की जाती है। इन सभी सरकारी योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। आयुष्मान भारत योजना भी ऐसी ही है। दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत अगर आप पात्र हैं, तो फिर आपका आयुष्मान कार्ड बनता है और इसके बाद आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आवेदन का तरीका क्या है। इस बारे में आप आगे जान सकते हैं...