फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? जानिए क्या है पात्रता, ऐसे करें चेक

Mon, 20 May 2024 07:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
ABY: केंद्र और राज्य सरकारें गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। किसी सरकारी योजना के तहत लोगों को सब्सिडी जैसी चीजें दी जा रही हैं, तो किसी योजना में आर्थिक मदद दी जा रही है। सरकारें इन योजना पर काफी पैसे खर्च कर रही हैं। सरकार का मकसद इन योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है। ऐसी एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। इसके तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है, जिसके लिए पात्र होना जरूरी है। आपको इस खबर में बताते हैं कि कौन-कौन लोग आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
क्या मिलता है लाभ

दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के तहत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड की मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक अपना मुफ्त में इलाज करा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
पात्रता के लिए क्या है जरूरी

इस योजना के लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। पात्रता सूची में आने वाले सभी लोगों को इसका फायदा मिलता है। आयुष्मान भारत योजना का उन लोगों को लाभ मिलता है, जिनकी आय बहुत कम है। इसके साथ ही गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को इसका फायदा दिया जाता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को मिलता है, जिनका घर कच्ची दीवार और कच्ची छत वाला है। जिनके परिवार में 16- 59 साल की आयु के बीच कोई सदस्य नहीं है, वो भी इस योजना के लिए पात्र हैं। 

LIC Jeevan Azad Plan: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग, जानिए क्या है इसकी खासियत

4 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
इसके अलावा आदिवासी एससी/एसटी, भूमिहीन परिवार, दिहाड़ी मजदूर या ऐसा परिवार जिसमें दिव्यांग सदस्य है। जिन परिवार में शारीरिक रूप से सक्षम कोई वयस्क सदस्य नहीं है, उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का मिलता है। 

Aadhaar Card Update: क्या आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर? हो सकती है जेल, घर बैठे ऐसे करें चेक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
ऐसे बननाएं कार्ड 

अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें
इसके बाद आप अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाएा और आपकी पात्रता भी चेक की जाएगी
अब जब जांच सही पाई जाती है, तो आवेदन कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें