फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: आप भी करवा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, बस जुड़ना होगा इस योजना से

Fri, 19 Jan 2024 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : istock
Ayushman Card: राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, जिनका लाभ प्रदेश के पात्र लोग लेते हैं। सरकार भी इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। ठीक ऐसे ही भारत सरकार की भी अपनी कई योजनाएं हैं, जिनसे देश के कोन-कोने से लोग जुड़े हुए हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। अगर आप भी चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में, पात्रता के बारे में और इसमें मिलने वाले लाभ के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : istock
  • दरअसल, इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को लाभ मिलता है और इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : istock
पात्र लोगों की सूची देखिए:-
  • आयुष्मान योजना का लाभ वो लोग ले सकते हैं, जिनका मकान कच्चा है, जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है...

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : pixabay
  • जो दिहाड़ी मजदूर हैं, जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं या जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं आदि। अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं, तो फिर आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : istock
आवेदन ऐसे करें:-
  • अब अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं और वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
  • उन्हें अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • साथ ही आवेदनकर्ता की पात्रता भी यहां चेक की जाती है
  • फिर जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें