फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर कितने तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं आप और कौन है पात्र? यहां जानें

Thu, 29 Aug 2024 05:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लाभ क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में जितनी भी सरकारी योजनाएं चलती हैं इनको सरकार द्वारा चलाया जाता है। हर एक योजना का उद्धेश्य अलग-अलग होता है। जहां किसी योजना में कोई सामान या सब्सिडी दी जाती है तो वहीं किसी अन्य योजना में आर्थिक मदद देने का प्रावधान होता है। इसी क्रम में अगर बात आयुष्मान भारत योजना की करें तो ये भारत सरकार की योजना है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसमें आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद आप इस कार्ड से ही अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप इस योजना से कितना लाभ ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लाभ क्या हैं? - फोटो : istock
कितना मिलता है लाभ?
  • दरअसल, जब आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज आप आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पतालों में करवाने के लिए पात्र हैं। वहीं, आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लाभ क्या हैं? - फोटो : istock
ये है पात्रता सूची:-

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केवल वे ही लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जो योजना के लिए पात्र होते हैं। आप नीचे पात्रता सूची देख सकते हैं और जान सकते हैं कि कौन लोग इसके लिए पात्र हैं...
 
  • सबसे पहले तो वे लोग पात्र हैं जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • इसके बाद आप अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं तो भी आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लाभ क्या हैं? - फोटो : istock
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं या फिर जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, ये दोनों ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं वे भी पात्र हैं
  • इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है तो वो भी पात्र माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लाभ क्या हैं? - फोटो : istock
यहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
  • अगर आप पात्र हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें