Atal Pension Yojana: लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत करते हैं जो कि जरूरी भी है। आज की जरूरतों को पूरा करते हुए जो व्यक्ति बचत भी करता है, उसे सही माना जाता है। दरअसल, इसके पीछे कई कारण भी हैं क्योंकि आप जितनी कमाई आज कर रहे हैं वो शायद कल न हो, 60 साल की उम्र में तो लोग रिटायर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने बुढ़ापे के लिए पेंशन का इंतजाम तो करके ही रखें। अगर आप ऐसा चाहते हैं तो आपके लिए अटल पेंशन योजना बिलकुल सही हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? शायद नहीं, तो आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग अटल पेंशन योजना से जुड़कर लाभ लेने के लिए पात्र हैं...