फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर जीवन भर मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Tue, 14 Jun 2022 10:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana Registration - फोटो : अमर उजाला
Atal Pension Yojana Registration: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सिक्योर करने के लिए हम में से कई लोग निवेश करते हैं। आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। वो आपके बचत के पैसों के मूल्य को धीरे धीरे दीमक की तरह कम करती जा रही है। ऐसे में आपको उसकी सही वैल्यू को पाने के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। अगर आप अपने 60 वर्ष के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए किसी सेफ इन्वेस्टमेंट स्कीम की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana Registration - फोटो : istock
भारत सरकार की अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अटल पेंशन योजना के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana Registration - फोटो : istock
उसके बाद APY Registration के विकल्प का चयन करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी है। जानकारी फिल करने के बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

4 of 5
Atal Pension Yojana Registration - फोटो : i stock
ओटीपी फिल करने के बाद आपको अपने बैंक डिटेल्स को दर्ज करना होगा। बैंक की डिटेल्स भरने के बाद आपके खाते को वेरीफाई किया जाएगा। एक बार अकाउंट वेरीफाई होने के बाद आपका खाता सक्रिय हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana Registration - फोटो : istock
अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद आपको प्रीमियम और नॉमिनी से जुड़ी डिटेल्स को फिल करना है। अंत में आपका ई-साइन होगा। उसके बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस तरह आप आसानी से अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें