फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: सरकार इस योजना के तहत देती है हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन? जानें क्या है तरीका

Tue, 01 Oct 2024 06:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana: क्या आप अटल पेंशन योजना के बारे में जानते हैं? दरअसल, ये एक पेंशन योजना है जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना के जरिए लोगों को पेंशन देने का काम किया जाता है। हालांकि, इसमें पहले आपको निवेश करना पड़ता है और इसके बाद जब आपकी उम्र 60 साल हो जाती है तो इसके बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होता है और प्रीमियम जमा करना होता है। उम्र के हिसाब से अलग-अलग प्रीमियम आता है जो आपके बैंक खाते से कट जाता है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको हर माह पेंशन मिलती है। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना से कैसे जुड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
  • इस अटल पेंशन योजना के लिए 18 से 40 साल की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं
  • आपको इस योजना में कम कम 20 साल निवश करना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं इस योजना से:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपको 60 साल के बाद हर महीने एक से 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त हो, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है
  • ऐसे में आपको सबसे पहले तो बैंक जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • संबंधित अधिकारी से मिलकर आपको उन्हें बताना होता है कि आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना है
  • इसके लिए आपसे आधार कार्ड जैसे दस्तावे लिए जाते हैं या बैंक में पहले से आपका खाता है तो आपसे कोई दस्तावेज नहीं लिया जाता
  • ऐसे में अधिकारी आपसे प्लान चुनने को कहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • आप हर महीने 1 हजार रुपये पेंशन चाहते हैं, 2 हजार, 3, 4 या 5 हजार रुपये पेंशन चाहते हैं, वो प्लान चुनें
  • फिर आपके बैंक खाते को लिंक किया जाता है जिससे हर महीने प्रीमियम कट जाता है
  • इसके बाद आपको एक स्लिप दी जाती है जिसमें पूरी जानकारी होती है कि आपका आवेदन अटल पेंशन योजना में कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें