फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Construction Tips: घर बनवाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, कर सकेंगे लाखों रुपये की बचत

Tue, 01 Oct 2024 05:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Home - फोटो : AdobeStock
House Construction Tips: कई लोग बना बनाया घर खरीदते हैं तो कई लोग प्लॉट खरीदने के बाद अपने मुताबिक घर का निर्माण कार्य कराते हैं। अगर आप भी प्लॉट पर अपना घर बनवाने की सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर का निर्माण कार्य करवाते समय लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। घर का निर्माण कार्य कराना कोई आसान काम नहीं होता है।

घर बनवाते समय अगर आप योजनाबद्ध ढंग से काम नहीं करते हैं तो आपके काफी पैसे बर्बाद हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप घर बनवाते समय अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Home - फोटो : AdobeStock
घर बनवाने से पहले आपको अपने बजट का निर्धारण करना चाहिए। इस दौरान पता करें कि बालू, मिट्टी, बदरपुर, सरिया, सीमेंट, लेबर आदि चीजों में कितना खर्च आएगा। इससे आपको मोटा-मोटा अंदाजा लग जाएगा कि घर बनवाने में कितना खर्च आएगा। इससे आपको घर की डिजाइन चुनने में मदद मिलेगी और आप योजनाबद्ध ढंग से पैसों को खर्च कर सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Home - फोटो : AdobeStock
घर बनवाते समय आपको अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप अच्छी गुणवत्ता वाली समाग्री का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भविष्य में घर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इस कारण आपको बाद में बार-बार रियेयर कार्य कराना पड़ेगा। इसमें आपके काफी पैसे बर्बाद होंगे।

4 of 5
Home - फोटो : AdobeStock
आपको अपना घर हमेशा स्किल्ड मिस्त्री से बनवाना चाहिए। स्किल्ड मिस्त्री घर का काम पेशेवर और योजनाबद्ध ढंग से करते हैं। इससे रॉ मैटेरियल की काफी बचत होती है, जिससे आपके पैसे बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Home - फोटो : AdobeStock
घर बनवाते समय आपको आर्किटेक्ट और इंजीनियर का परामर्श जरूर लेना चाहिए। आर्किटेक्ट घर की डिजाइनिंग को तैयार करके उसमें आने वाले मोटे खर्चे को कम कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें