फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: नए साल के मौके पर पति-पत्नी सरकार की इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने दस हजार रुपये की पेंशन

Sun, 01 Jan 2023 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
Atal Pension Yojana: नए साल के शुभ अवसर पर आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना है। अगर आप अपने बेहतर भविष्य की कल्पना करते हैं और रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन जीना चाहते हैं। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती है। वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आप दोनों लोगों को 5 + 5 = 10 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। हालांकि, इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : अमर उजाला
इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस स्कीम में अगर आप 18 वर्ष की आयु में रजिस्ट्रेशन कराते हैं। ऐसे में आपको स्कीम में आवेदन करने के बाद हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान जरूर करें ये काम

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्थिति में दोनों लोगों की उम्र जब 60 वर्ष हो जाएगी। उसके बाद पति और पत्नी दोनों को दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें रजिस्ट्रेशन करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करके इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें