PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment: भारत सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों की इसी समस्या को दूर करना है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त आ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में -