फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: पति-पत्नी के लिए खुशखबरी, इस स्कीम में करें निवेश, जीवनभर दोनों को मिलेगी पांच-पांच हजार की पेंशन

Tue, 30 Jan 2024 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अगर आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस योजना में निवेश करके आप अपने साथ अपनी पत्नी की जिंदगी को भी सुरक्षित कर सकते हैं। आज हम आपको केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम अटल पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। देशभर में भारत सरकार की अटल पेंशन योजना काफी लोकप्रिय है। देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाती है। उसके बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती है। निवेश के लिहाज से भारत सरकार की यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल के बीच के नागरिक निवेश कर सकते हैं। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। उसी आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना होता है। वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाती है। उसके बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती है। 

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : पिक्साबे
वहीं अगर पति-पत्नी दोनों लोग मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में दोनों की उम्र जब 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद दौनों लोगों को हर महीने पांच-पांच हजार कुल दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

पीएम सूर्योदय योजना: सरकार लोगों के घरों में लगाएगी सोलर पैनल, लाभ लेने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें