आज यानी 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस चुनावी मौसम में भी कई युवा वोटर्स हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहली बार 18 से 19 साल की उम्र के 14.66 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। ऐसे में जो युवा पहली बार वोट देने जा रहे हैं उनके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। अगर आप भी उनमें से एक है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। युवा वोटर्स के लिए ये जानकारी बेहद अहम है कि वोट देते समय उन्हें किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, या बूथ पर किन चीजों पर पाबंदी लगाई जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास आपका आईडी कार्ड होना चाहिए और वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल होना चाहिए।