फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Area 51: क्या है एरिया 51 का रहस्य, जहां एलियंस के ऊपर रिसर्च कर रहा अमेरिका

Fri, 28 Jul 2023 03:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट - फोटो : iStock
Area 51 Kya Hai: परग्रही जीवन को लेकर बीते लंबे समय से सवाल किए जा रहे हैं। इस अनंत ब्रह्मांड में जहां पर अरबों की संख्या में आकाशगंगाएं फैली हुई हैं। ऐसे में कई जगहें ऐसी जरूर होंगी, जहां पर जीवन मौजूद होगा। गौरतलब बात है कि परग्रही जीवन का वह रूप दिखने में कैसा होगा इसकी कल्पना करना संभव नहीं है। एलियंस की जब बात आती है। ऐसे में एरिया 51 का नाम जहन में सबसे पहले आता है। इंटरनेट की दुनिया में समय समय पर एरिया 51 को लेकर कई तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी वायरल होती रहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियोज मिल जाएंगे, जिनमें एरिया 51 के आसपास एलियंस और उनके यूएफओ देखने का दावा किया जाता है। हालांकि, इन वीडियो में कितनी हकीकत और कितना फसाना है? इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है -
विज्ञापन

2 of 5
Aliens News - फोटो : iStock
इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से जानेंगे कि आखिर एरिया 51 है क्या और एलियंस के साथ इस खास जगह का क्या संबंध है? एरिया 51 अमेरिका के नेवादा में रेगिस्तान के बीच में स्थित एक मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट - फोटो : iStock
कॉन्सपिरेसी थ्योरी की मानें, तो यहां अमेरिका एलियंस को पकड़कर शोध कर रहा है। गौरतलब बात है कि हाल ही में यूएस नेवी के दो और अमेरिका के एक पूर्व सैन्य अधिकारी अमेरिकी कांग्रेस के साथ पूछताछ में एलियंस शव को लेकर कई हैरतअंगेज खुलासे किए। इस दौरान वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने पूछताछ में इस बात की जानकारी दी कि 1930 के बाद से अमेरिका के पास कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसकी ये लोग रिवर्स इंजीनियरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। 

4 of 5
Area 51 In Hindi - फोटो : Istock
हालांकि, उनके दावों में कितनी हकीकत है इसकी पुष्टि कर पाना काफी मुश्किल है लेकिन इस खुलासे ने फिर से एरिया 51 और एलियंस की कॉन्सपिरेसी थ्योरी को बल दिया है। एरिया 51 की 24 घंटे निगरानी की जाती है। इस जगह पर बाहरी लोगों का आना सख्त मना है। इस खास जगह के ऊपर से प्लेन उड़ने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Area 51 In Hindi - फोटो : Istock
हाल ही में जो रोगन के पॉडकास्ट चैनल पर बॉब लजार ने एक चौकाने वाला खुलासा किया था। बॉब लजार ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी पर शोध करने का काम किया था। इस दौरान उन्होंने एलियंस टेक्नोलॉजी की कैसे रिवर्स इंजीनियरिंग की जा सकती है। इस पर काम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें