फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UFO: अमेरिका के पास हैं एलियंस के शव, कर रहा रिवर्स इंजीनियरिंग, पूर्व सैन्य अधिकारियों का दावा

Fri, 28 Jul 2023 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
US Congress Hearing On UFO - फोटो : iStock
मशहूर एस्ट्रोनॉमर और प्लेनेटरी वैज्ञानिक कार्ल सेगन की साल 1985 में कॉन्टेक्ट नामक एक बेहद ही शानदार नोवल प्रकाशित होती है। यह उपन्यास हमारे विश्वास, विज्ञान और इस अंतहीन ब्रह्मांड को लेकर कई दार्शनिक सवालों को खड़ा करती है। इसके अलावा यह उपन्यास परग्रही जीवन और उनका हमारे साथ संपर्क होने पर क्या नतीजे निकल सकते हैं। उसको लेकर भी कई बड़ी बात कहती है। इस उपन्यास में कार्ल सेगन ने इस विशाल ब्रह्मांड और उसकी अंतहीन संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि एलियन लाइफ के साथ संपर्क कैसे मानव जाति के ऐतिहासिक कालक्रम में बटोरे गए ज्ञान, संस्कृति, धर्म और पूर्वाग्रहों को फिर से मूल्यांकित करने पर मजबूर कर सकती है। इस नोवल पर साल 1997 में एक बेहद ही शानदार फिल्म भी बनकर रिलीज हुई। एलियन लाइफ को लेकर बीते लंबे समय से इंसानी उत्सुकता सवाल कर रही है। गौरतलब बात है कि एलियंस को लेकर जो हमारे भीतर कल्पनाएं हैं उन्हें हमने सिनेमाई पर्दे पर तो यथार्थ रूप दे दिया है। हालांकि, सवाल है कि क्या हकीकत में इस अंतहीन ब्रह्मांड में जहां ट्रिलियंस ऑफ गैलेक्सीज और उनके भीतर न जाने कितने सितारे और ग्रह हैं। वहां कहीं जीवन है?
विज्ञापन

2 of 7
US Congress Hearing On UFO - फोटो : iStock
अब सवाल है कि अगर जीवन है, तो क्या कभी इन एलियंस ने हमारी पृथ्वी या सौरमंडल को विजिट किया है? ऐसे कई सवाल हकीकत और फसानों से भरे हुए हैं। हालांकि, बीते लंबे समय से एलियंस के यूएफओ देखे जाने के दावे किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक खबर खूब सूर्खियां बटोर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
US Congress Hearing On UFO - फोटो : istock
26 जुलाई को अमेरिकी कांग्रेस ने यूएस नेवी के दो और अमेरिका के एक पूर्व सैन्य अधिकारी से एलियंस और उनके स्पेसक्राफ्ट को लेकर कई सवाल किए। इस पूछताछ में इन तीनों अधिकारियों ने यूएस कांग्रेस को जो बताया वह वाकई हैरान करने वाला है। 

4 of 7
US Congress Hearing On UFO - फोटो : iStock
इन अधिकारियों से जब यूएपी (Unexplained Anomalous Phenomena) (अमेरिकी सेना यूएफओ के लिए इस टर्म का इस्तेमाल करती है)  यानी यूएफओ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास कुछ तो ऐसा है जो साधारण एयरक्राफ्ट की तरह तो बिल्कुल नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 7
US Congress Hearing On UFO - फोटो : iStock
इस दौरान वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने पूछताछ में इस बात की जानकारी दी कि 1930 के बाद से अमेरिका के पास कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसकी ये लोग रिवर्स इंजीनियरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे जब पूछा गया कि क्या आपने किसी एलियन शव को देखा है तो जवाब में उन्होंने बताया कि जिस शव को मैंने देखा वह एक इंसान का शव बिल्कुल नहीं था। पूछताछ के दौरान उन्होंने संकेत किया कि अमेरिका के पास एलियन शव है।

Area 51: क्या एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा अमेरिका? जानिए क्या है रहस्य
विज्ञापन

6 of 7
US Congress Hearing On UFO - फोटो : iStock
इसके बाद ग्रुश ने बताया कि जब उन्होंने अंदर जाने का एक्सेस मांगा, तो उन्हें वहां जाने से मना कर दिया गया। इसके अलावा पूर्व अमेरिकी नौसेना कमांडर डेविड फ्रेवर ने भी यूएफओ देखे जाने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे सेना में थे। उस दौरान उनका सामना एक यूएफओ से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
US Congress Hearing On UFO - फोटो : istock
उनके मुताबिक यूएफओ में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। वह हमारी तकनीक से कहीं आगे की चीज थी। इन बातों के सामने आते ही पेंटागन ने इन सभी दावों को झूठा करार दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें