फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC: क्या ONDC के आने से खत्म हो सकता है फ्लिपकार्ट और अमेजन का दबदबा?

Sun, 21 May 2023 12:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ONDC - फोटो : सोशल मीडिया
ONDC: इन दिनों सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की चर्चाएं सोशल मीडिया पर खूब हो रही हैं। ONDC से तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है। ओएनडीसी सरकार द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ जोड़ने का काम करता है। आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा इकोसिस्टम बनने वाला है। इस कारण निकट भविष्य में ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े कई बड़े नाम इस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ सकते हैं। आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म शॉपिंग के चलन को बढ़ाने का काम करेगा। ऐसे में कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि निकट भविष्य में यह प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के एकाधिकार को खत्म कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
विज्ञापन

2 of 5
ONDC - फोटो : ONDC
अब सवाल उठता है कि आखिर ONDC कैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के एकाधिकार को कम कर सकता है? इसी सिलसिले में आइए समझते हैं कैसे यह प्लेटफॉर्म इन दोनों ई-कॉमर्स जायंट के दबदबे को कम कर सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
mobile new - फोटो : istock
मान लीजिए आप फ्लिपकार्ट पर किसी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए सर्च कर रहे हैं। उसकी कीमत वहां पर आपको 30 हजार रुपये बताई जाती है। वहीं उसी स्मार्टफोन की कीमत अमेजन पर 31 हजार रुपये है। इसके अलावा किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर वही स्मार्टफोन आपको 29 हजार रुपये का मिल रहा है। 

4 of 5
mobile new - फोटो : istock
ऐसे में ONDC के आने से आपको किसी एक प्रोडक्ट का प्राइस कंपेयर अलग अलग प्लेटफॉर्म पर करने की जरूरत नहीं होगी। ONDC आपको सिंगल विंडो प्रदान करेगा, जहां आपको सभी सेलर मिलेंगे। ऐसे में आप आसानी से प्राइस कंपेयर करके एक बेहतर डील खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mobile new - फोटो : istock
आपको अलग अलग एप्लीकेशन खोलकर देखने की जरूरत नहीं होगी। ONDC एक नॉन प्रोफिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इसे प्रॉफिट करने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है। ऐसे में ओएनडीसी से ऑर्डर करने पर चीजें सस्ती मिलेंगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें