सर्दियों के सीजन में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम की गुणवत्ता तेजी से खराब होने लगती है। ठंड के दिनों में प्रदूषण, धुंध और स्मॉग की समस्या काफी बढ़ जाती है। इस दौरान इंसान का सांस लेना काफी दूभर हो जाता है, जिससे श्वास संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दिल्ली जैसे शहरों में AQI का स्तर इस दौरान खतरनाक सीमा तक पहुंच जाता है। ऐसे में देश के भीतर एयर प्यूरीफायर की डिमांड काफी बढ़ जाती है।
हालांकि, एयर प्यूरीफायर खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप बिना सही जानकारी के एयर प्यूरीफायर खरीदते हैं तो वह न तो पूरी तरह प्रभावी होता है और न ही पैसे की सही कीमत वसूल कर पाता है। सर्दियों में एयर प्यूरीफायर लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है साथ ही इसकी परफॉर्मेंस भी अच्छी होगी।