What Is a Black Box: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे ने पूरे देश को दहला के रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कुल 266 लोगों की मौत हुई है। विमान टेकऑफ करने के तुरंत बाद मेघानीनगर में क्रैश हो गया। हालांकि, विमान हादसे की वजह अभी तक सामने निकलकर नहीं आई है। अहमदाबाद में हुए इस प्लैन के क्रैश होने के पीछे एक्सपर्ट द्वारा अलग अलग वजहें बताई जा रही हैं। जांच एजेंसियों को प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स मिल चुका है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्लैक बॉक्स ढूंढने के बाद उसे डिकोड करने में कुछ समय लगेगा। आपको बता दें कि सभी विमानों में ब्लैक बॉक्स को लगाया जाता है। विमान के दुर्घटना होने के बाद हादसे की वजह पता करने में इससे काफी मदद मिलती है। ब्लैक बॉक्स में 2 ऑरेंज क्रैश रजिस्टेंस डिवाइस भी होते हैं, जो कि भीषण आग या पानी के तेज बहाव में भी खराब या नष्ट नहीं होते हैं।