AC Tips And Tricks: मानसून के सीजन ने दस्तक दे दी है। देशभर के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। हालांकि, बरसात के इस सीजन में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं बारिश होने के बाद उमस काफी बढ़ जाती है। इस कारण शरीर चिपचिपा बना रहता है। ऐसे में कई लोग इस उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में एसी का उपयोग करते हैं। हालांकि, बरसात के इस सीजन में एसी का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके एसी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा आपका एसी खराब भी हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वो कौन कौन सी बाते हैं, जिनका विशेष ध्यान बरसात के सीजन में एसी का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।