Air Conditioner Tips in Hindi: गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर के अलावा एसी भी चलाते हैं। गर्मी इतनी तेज पड़ती है कि बिना एसी के इससे बचना बेहद मुश्किल नजर आता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में एसी चलाना पड़ता है। पर जैसे ही मौसम सर्दियों का आता है तो फिर एसी का काम खत्म हो जाता है। इसलिए लोग एसी को बंद कर देते हैं। वहीं, एसी को गंदगी और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए लोग कवर कर देते हैं। कोई पॉलिथीन से तो कोई एसी कवर से। पर क्या ये सही तरीका है? क्या एसी को कवर करना चाहिए? इन सवालों के जवाब जानने इसलिए भी जरूरी हैं क्योंकि अगर एसी को गलत तरीके से कवर किया जाए, तो ये खराब तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं एसी को कवर करने का सही तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...